Numerology यानी अंक शास्त्र में जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। इसी तरह से मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और आने वाले भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करेंगे जो शनि देव को बहुत प्रिय है, इस मूलांक के धारकों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है।
शनि देव का प्रिय मूलांक है 8 और अंक शास्त्र के अनुसार शनि देव मूलांक 8 के स्वामी हैं और मूलांक 8 के जातकों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं। किसी भी महीने की 8 ,17 या 26 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 8 होता है।
हालांकि मूलांक 8 के स्वामी शनि देव होने के कारण इन जातकों को अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन उसे संघर्ष के फल स्वरुप सफलता भी बड़ी मिलती है।
महीने की 8 , 17 या 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातक मानसिक तौर पर बहुत ही मजबूत होते हैं और साथ ही साथ बुद्धिमान और मेहनती भी होते है।
शनि देव के प्रभाव के कारण इन लोगों को अपने जीवन में संघर्ष तो करना पड़ता है लेकिन बाद में एक ही बार में इन्हें ऊंचा मुकाम हासिल होता है।
शनि देव की कृपा से यह जातक खूब मान सम्मान पाते हैं। यह लोग खूब पैसा कमाते हैं और इन्हें जीवन में धन की कमी नहीं होती।
यह लोग बेहद ही संतुलित जीवन जीते हैं और न्याय प्रिय होते है। यह किसी पर भी अंन्याय होते नहीं देख पाते।
अगर आपका जन्म भी इनमें से किसी तारीख में हुआ है तो यह बहुत अच्छी बात है।
आप इस पोस्ट को अपने परिवार और दोस्तों के साथ share कर सकते हैं जिनका जन्म 8 17 या 26 तारीख को हुआ है।
और इसी तरह के अद्भुत जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े
No comments: